Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

शर्त में 8वीं की छात्रा ने आयरन की 45 गोलियां खाईं, मौत, पांच की हालत गंभीर

The Fact India: तमिलनाडु के ऊटी से एक ऐसी खबर आई है जो लोगों को हतप्रभ कर देगी। सबसे ज्‍यादा आयरन की गोलियां खाने की शर्त में कक्षा आठ की एक छात्रा ने आयरन की 45 टेबलेट एकसाथ खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम जेबा फातिमा था। उसकी उम्र 13 साल थी। छह दोस्तों के बीच शर्त लगी थी।

घटना ऊटी म्युनिसिपल उर्दू मिडिल स्कूल की है। तबीयत बिगड़ने पर फातिमा को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। घटना छह मार्च की है। स्कूल छह विद्यार्थी लंच के समय प्रिंसिपल के कमरे में गए थे। वहां उन्‍होंने ने आयरन की गोलियों का डिब्बा रखा देखा। तभी सभी छह दोस्‍तों ने आपस में शर्त लगा लिया कि देखें कौन कितनी ज्यादा गोलियां खा सकता है। जो जितनी गोलियां खाएगा वो उतना हिम्मती माना जाएगा। इसके बाद कमरे में मौजूद दो लड़कों और चार लड़कियों ने आयरन की गोलियां खाना शुरू कर दीं।

कक्षा आठ में पढ़ने वाली जेबा फातिमा ने सबसे ज्यादा 45 गोलियां खा लीं। इससे फातिमा की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल ने मामले की जानकारी परिवार को दी और फातिमा को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे चेन्नई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन छात्रा की मौत हो गई। उसकी मां स्कूल में उर्दू पढ़ाती हैं। फातिमा के अलावा तीन अन्य लड़कियों ने करीब 10-10 गोलियां खाईं थीं और दोनों लड़कों ने दो या तीन गोलियां खाई थीं।

उन्होंने भी चक्कर आने की शिकायत की। इस पर लड़कों को ऊटी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में, जबकि तीनों लड़कियों को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल के आठ टीचर्स और प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को हफ्ते में एक बार आयरन की गोलियां दी जाती हैं। यह काम एक नोडल शिक्षक को सौंपा गया है। घटना के दिन नोडल शिक्षक छुट्टी पर थीं।

शर्त में 8वीं की छात्रा ने आयरन की 45 गोलियां खाईं, मौत, पांच की हालत गंभीर

You May Also Like