Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में ‘आप’ का चुनावी बिगुल बजा, केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी

The Fact India: मध्‍य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव की बिगुल फूंक दी। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस रही। केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं। यहां एमएलए की खरीदी-बिक्री पर डिस्काउंट भी मिलता है। केजरीवाल बोले कि प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली, इलाज और स्कूल में शिक्षा मुफ्त कर दी है। मध्य प्रदेश में भी एक मौका दीजिए, यहां भी सब मुफ्त कर देंगे। काम न करूं, तो दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा।

सभा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया। केजरीवाल ने स्टेट हैंगर पर मीडिया के एक सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। उस दिन मुझे लगा कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा तो होना चाहिए। अगर पीएम पढ़े लिखे होते, तो उन्हें शिक्षा का महत्व पता होता। अगर पीएम देश भक्त होते, तो वो ये नहीं सोचते कि मनीष किस पार्टी का है। कम पढ़े-लिखे पीएम ने नोटबंदी कर दी, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। नोटबंदी से पूरा देश चौपट हो गया। पैसा निकालने के लिए लोग लाइनों में लगे। फिर भी न आतंकवाद खत्म हुआ और न भ्रष्टाचार। कोविड के समय पीएम ने कहा था कि थाली बजवाओ, तरंगों से कोरोना भाग जाएगा। इसीलिए मैं कह रहा हूं- देश का पीएम पढ़ा-लिखा होना जरूरी है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले मप्र के कुछ लोग मुझसे मिलने आए। मैंने पूछा- मप्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है? मंहगाई, बेरोजगारी या भ्रष्टाचार? एक ने कहा कि हमारे यहां सरकारें खरीदी और बेची जाती हैं। आज प्रदेश का हर नागरिक बेबस है। चुनाव खत्म होने के बाद एक पार्टी अपनी रेहड़ी लेकर निकलती है- एमएलए ले लो, 10 पर एक डिस्काउंट मिलेगा। इन लोगों ने लोकतंत्र और संविधान को बाजार बना दिया। एमपी का हर नागरिक मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) को हटाना चाहता है। पिछली बार हटा दिया था, लेकिन इसको वोट दो या उसको। सरकार तो भाजपा की ही बनेगी।

उन्‍होंने कहा कि पूरा प्रदेश बदलाव चाहता है। अब आपको ईमानदार पार्टी का विकल्प मिल गया है। जैसे- दिल्ली को बदला, वैसे ही मप्र को बदलेंगे। ट्रेलर मिल गया। सिंगरौली में रानी अग्रवाल मेयर बन गईं। विधानसभा चुनाव में पूरी फिल्म दिखाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि 45 साल कांग्रेस ने राज किया। 20 साल भाजपा की सरकार रही। आपने मौका देने में कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इन्होंने बारी-बारी से लूटा। इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देख लो। अगर काम न करूं, तो दूसरी बार वोट मांगने नहीं आऊंगा। मप्र मौका दे, तो यहां भी बिजली मुफ्त कर देंगे। आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। सबका इलाज मुफ्त कर दूंगा। नौकरी का इंतजाम कर दूंगा। एमपी में भी कच्‍चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मप्र में व्यापमं घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला होगा। 45 लोग मर गए। पीएम ने किसी को जेल नहीं भेजा, क्योंकि सभी अपने थे। मप्र में 'आप' की सरकार जरूर बनेगी, लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। एक-एक घर में जाकर समझाना पड़ेगा। जनता को साथ लेना पड़ेगा। हमारे पास पैसा भले न हो। केजरीवाल ने कहा कि शेर की मांद गुजरात में 14 % वोट ले लिए। उन्होंने दावा कि 2027 में गुजरात में सरकार बनेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि ‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों में चाय बेचता था। अब 'बड़े साहब' ने रेल ही बेच दी। 'बड़े साहब' ने रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है।

मध्य  प्रदेश में ‘आप’ का चुनावी बिगुल बजा, केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी

You May Also Like