Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

उखड़ती टाइल्स, घटिया निर्माण पर सिंधिया ने लगाई फटकार, बोले-स्मार्ट सिटी है या जंगल

The Fact India: ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थीम रोड पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां घटिया निर्माण पर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को गुस्‍सा आ गया। उखड़ती टाइल्स, टेम्परेरी लाइट फिटिंग्स, बेतरतीब होर्डिंग्स, बदरंग ग्वालियर साइन बोर्ड और बड़ी-बड़ी घासें उग रही थी। करोड़ों रुपये की शहर की सबसे प्रमुख रोड की यह हालत देख सिंधिया भड़क गए।

वह नाराज होकर अफसरों से बोले कि यह क्या हाल बना रखा है। स्मार्ट सिटी है या जंगल। कहीं भी घास बढ़ रही है, कोई देखरेख करता भी है या नहीं। इसके बाद नाराज सिंधिया ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसरों को फटकार लगाते हुए मई के आखिर तक सभी कमियां दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए हुए हैं। उन्होंने शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्ट का निरीक्षण करना शुरू किए।

पहले वह एलिवेटेड रोड पर पहुंचे। यहां सब कुछ ठीक नजर आया। लेकिन जब वह स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट थीम रोड पर पहुंचे तो यहां की कई कमियों को देखकर उनका मूड खराब हो गया। कटोरा ताल के बाहर ग्वालियर साइन बोर्ड को देखते ही वह उखड़ गए। साइन बोर्ड पर जगह-जगह सेलो टैप लगा था। साइन बोर्ड के आगे बड़ी-बड़ी घास उग रही थी। इसे सेट नहीं किया गया था। यह देखते ही सिंधिया काफी नाराज हुए। उन्होंने साइन बोर्ड को ब्राउन कलर में चमकीला बनवाने का आदेश दिया। अभी यह सफेद रंग का है। यहां लाइट फिटिंग्स भी टेम्परेरी की गई है। उसे भी सही करने का निर्देश दिया।

साइन बोर्ड के आगे पत्थर उखड़ रहे हैं। टाइल्स छूने भर से निकल रही थीं। जहां पूरी सुंदरता को बनाना था वहां नगर निगम ने होर्डिंग साइन बोर्ड का पोल लगा दिया। यह देखकर फिर सिंधिया नाराज हुए और तत्काल इसे सही करने के लिए स्मार्ट सिटी सीईओ को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद सिंधिया ने कहा कि थीम रोड की फिनिशिंग में हमें इम्प्रूवमेंट करना है। काफी कमियां थी जिनको चिन्हित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने थीम रोड पर सारे काम 21 मई तक पूर्ण करने का आदेश दिया।

You May Also Like