Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

होली से पहले भीगेगा मध्‍य प्रदेश, चार से सात मार्च तक होगी बारिश, आज से बदलेगा मौसम

The Fact India: मध्‍य प्रदेश में चार से लेकर सात मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। ठंडी-गर्म हवाओं के असर से बादल छाए रहेंगे। इससे बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की ज्‍यादा प्रबल संभावना है। बारिश और बादल छाने के बावजूद दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। सात मार्च के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार की शाम से मौसम बदल जाएगा। भोपाल में भी बादल छाने का अनुमान है, जबकि बैरसिया इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे, जबकि सभी जगह हल्की बारिश होगी। सोमवार को भी भोपाल में हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। दिन में 34-35 और रात में तापमान 18-19 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोप सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम हवाएं भी मध्य प्रदेश में पहुंच रही है। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही है। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवेश भी हो रहा है। दोनों के मिश्रण में सेंट्रल इंडिया में क्लाउड फार्मेशन हो रहा है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। चार और पांच मार्च को राजधानी भोपाल, उज्‍जैन, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। छह और सात मार्च को जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर में बारिश होगी।

You May Also Like