Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिका का मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल; यूएसए बोला- मदद नहीं कर सकते

ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिका का मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल; यूएसए बोला- मदद नहीं कर सकते
Santosh Pandey
August 27, 2023

The Fact India:  ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार को अमेरिकी मिलिट्री का हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई। वहीं 20 सैनिक घायल हो गए। हादसा डार्विन शहर के तिवि आईलैंड के तट पर हुआ। सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे की वजह से युद्धाभ्यास को रोक दिया गया है।

 

ये अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे। इस युद्धाभ्यास में 150 अमेरिकी सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस फोर्स के मुताबिक क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सभी सैनिक अमेरिकी थे।

 

युद्धाभ्‍यास के दौरान अमेरिका का वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स (एडीएफ) ने बताया कि इस पल हम सिर्फ सैनिकों को बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। डार्विन एयरपोर्ट से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केयर फ्लाइट जेट का इस्तेमाल किया गया। कई सैनिकों को इलाज के लिए रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने इस घटना पर प्रेस काफ्रेंस की। उन्होंने हादसे को दुखद बताया। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है, पर इस वक्त वो कुछ नहीं कर सकते।

 

युद्धाभ्यास के दौरान ये दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 29 जुलाई को अमेरिका के साथ किए जा रहे युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई मिलिट्री का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। एमआरएच-900 ताइपान हेलिकॉप्टर हेमिलटन आईलैंड के पास क्रैश हुआ था। इसमें चार सैनिकों की मौत हो गई थी।

 

अमेरिका का वी-22 ऑस्‍प्रे हेलिकॉप्टर को 1989 में डेवलप किया गया था। इसकी प्रोग्राम कॉस्ट उस समय करीब 22 अरब रुपये थी। हाल ही के दिनों में इसके क्रैश होने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिका का मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल; यूएसए बोला- मदद नहीं कर सकते

You May Also Like