Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- भाजपा आई तो रामनवमी की रैलियों पर हमला नहीं होगा, दीदी के हिटलर जैसे शासन को नहीं चलने देंगे

The Fact India: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खूब गरजे। पश्चिम बंगाल में दो दिन के दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 से ज्‍यादा सीटें दीजिए। भाजपा की सरकार आई तो रामनवमी की रैलियों पर हमला नहीं होगा। भाजपा दीदी के हिटलर जैसे शासन को चलने नहीं देगी।

 

शुक्रवार को शाह ने बीरभूम में जनसंपर्क समावेश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दीदी और भतीजा के जुर्म को हटाने का एक ही रास्ता है वो है भाजपा। बंगाल को आतंक से मुक्त करने का एकमात्र तरीका भाजपा है। बंगाल में घुसपैठ रोकने का एक ही तरीका है भाजपा। 2024 में हमें 35 सीटें दें, 2025 (पश्चिम बंगाल चुनाव) की कोई जरूरत नहीं होगी। 2025 से पहले ममता की सरकार गिर जाएगी।

 

अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी आप सपना देख रही होंगी कि आपके बाद आपका भतीजा मुख्यमंत्री बनेगा। मैं बीरभूम से कहता हूं कि अगला सीएम भाजपा का ही होने वाला है। ट्रेलर को 2024 के चुनाव में दिखाना है। क्‍या ममता दीदी पाकिस्तान को मजबूत जवाब दे सकती हैं। कश्मीर से आतंकवाद ममता दीदी बंद कर सकती हैं क्या। नहीं यह केवल मोदी जी ही कर सकते हैं। केवल भाजपा ही भ्रष्‍ट टीएमसी से लड़ सकती है और उसे हरा सकती है। अमित शाह शुक्रवार शाम राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और राज्य की स्थिति का जायजा लेंगे। 15 अप्रैल (शनिवार) को वे बंगाली नव वर्ष के दिन कोलकाता में दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाकर और पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट आएंगे।

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- भाजपा आई तो रामनवमी की रैलियों पर हमला नहीं होगा, दीदी के हिटलर जैसे शासन को नहीं चलने देंगे

You May Also Like