Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पश्चिम बंगाल के सात जिलों में भाजपा का बंद, पुलिस पर कथित अत्याचार का आरोप, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

The Fact India: पश्चिम बंगाल के सात जिलों में भाजपा ने बंद का आहृवान किया है। ये बंदी पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में है। बंगाल पुलिस के कथित अत्याचारों के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया है। इस बंद के दौरान कूचबिहार जिले में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कई सरकारी बसों पर पत्थर फेंके गए। भाजपा कार्यकर्ता बस डिपो के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कूच बिहार और नॉर्थ दिनाजपुर जिले में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

 

नॉर्थ दिनाजपुर में बुधवार रात को भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की हत्या हो गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मृत्युंजय की मौत पुलिस फायरिंग में हुई है। भाजपा सांसद देबश्री चौधरी ने कहा है कि पुलिस भाजपा की पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिष्णु के भतीजे मृत्युंजय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, टीएमसी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। नॉर्थ बंगाल में दार्जीलिंग, कूच बिहार, मालदा, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदौर, नॉर्थ दिनाजपुर और साउथ दिनाजपुर जिले आते हैं। भाजपा ने इन्हीं 7 जिलों में बंद बुलाया है।

 

पिछले हफ्ते कलियागंज में एक नाबालिग दलित लड़की की मौत के बाद बवाल शुरू हुआ था। भीड़ ने पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लड़की की दुष्‍कर्म के बाद हत्या हुई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। प्रशासन ने कलियागंज में 30 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर इंटरनेट सर्विस बंद कर दी है।

पश्चिम बंगाल के सात जिलों में भाजपा का बंद, पुलिस पर कथित अत्याचार का आरोप, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

You May Also Like