Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मुख्यमंत्री शिवराज ने आईएएस-आईपीएस को अहंकार से दूर रहने की दी नसीहत, सीएम हेल्पलाइन में और सुधार की जरूरत बताई
- April 21, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सिविल सर्विस डे पर प्रशासन अकादमी भोपाल में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई है। अब इसमें सुधार की जरूरत है। कुछ लोग परेशान करने के लिए जनप्रतिनिधियों और सरपंच की शिकायत करवा देते हैं कि जांच हो जाए। फंसेगा तो फिर उसे ब्लैकमेल करो। शिकायत बंद कराने के लिए ब्लैकमेल करने के लफड़े शुरू हो गए।
उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मैं आईएएस-आईपीएस हूं, 2 मिनट में सही कर दूंगा। इस अहंकार से दूर रहना चाहिए। कहते हैं कि घमंडी का सिर नीचे होता है। यह आज भी 100 फीसदी सही है। हम जनता के सेवक हैं। मुख्यमंत्री है तो जनता की सेवा के लिए हैं। हम सबको अहंकार शून्य होना चाहिए। धूल चढ़े और पसीने की बदबू वाले आदमी को गले लगाने में मुझे आनंद आता है।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारे यहां अब लोग बेहिचक कलेक्टर-एसपी से मिलते हैं। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी उपलब्धि है कि हमने जनता और प्रशासन के बीच की दूरी खत्म कर दी। अभी भी कई राज्यों में तो कलेक्टर से मिलना बड़ी बात होती है।
सीएम शिवराज ने कहा कि टीम को बधाई देना चाहता हूं। हमने मध्य प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कई बार सोचता हूं तो यहां केवल 71 हजार किमी टूटी सड़कें हुआ करती थीं। आज मध्य प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ पहुंच गया है। हमारे पास संसाधन और रिसोर्स हैं। मप्र कभी बीमारू राज्य कहलाता था।
उन्होंने कहा कि मैं 64 साल का हो गया हूं और कितना जीऊंगा 10, 12, 15 साल। दौलत कभी सुख नहीं देती। हमारे आदिवासी भाइयों को कल की चिंता नहीं रहती। वे हर दिन त्योहार मनाते हैं। वहीं, बडे़ उद्योगपति मेरे पास आते हैं। कहते हैं- सर ये छूट दे दीजिए। पहले मुझसे मिलेंगे, फिर अफसर से जाकर मिलते हैं। सबसे ज्यादा दीन-हीन यही लगते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं 15 महीने मुख्यमंत्री नहीं था। झोला लेकर निकल गया। आंदोलन किए। दोबारा जिन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बना तो भगवान से प्रार्थना करता था। भगवान से कहता था मदद करो कोरोना कंट्रोल हो जाए। अफसरों-विधायकों के फोन आते थे- सर, ऑक्सीजन 15 मिनट की बची है। 10-12 दिन ऐसे थे, जब मैं भी विचलित हो गया था।
- Post By Santosh