Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चीनी दौरे पर गए अमेरिका के विदेश मंत्री से चीन ने दो-टूक कहा- ताइवान पर नहीं होगा कोई समझौता; दोनों ही देशों में चल रहा है तनाव

चीनी दौरे पर गए अमेरिका के विदेश मंत्री से चीन ने दो-टूक कहा- ताइवान पर नहीं होगा कोई समझौता; दोनों ही देशों में चल रहा है तनाव
Santosh Pandey
June 19, 2023

The Fact India: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस समय चीन के दौरे पर हैं। चीन के इस दौरे के दौरान उन्होंने बीज़िंग में चीन के विदेश मंत्री किन गांग से मुलाकात की। दोनों ने अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में सुधार पर चर्चा की। सोमवार को एंटनी ब्लिंकन चाइनीज़ डिप्लोमैट वांग यी से मिले। दोनों के बीच दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत हुई। 

 

बातचीत के दौरान यी ने ब्लिंकन से बातचीत के दौरान ताइवान पर बात करते हुए यह साफ कर दिया कि ताइवान मामले में दोनों देशों के बीच किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। इसे ताइवान के मुद्दे पर चीन की अमेरिका को दो-टूक भी बताया जा रहा है।

 

दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल अमेरिका और चीन के संबंधों में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह बात किसी से छिपी भी नहीं है। साल की शुरुआत से ही दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी खटास पड़ गई। चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है। यह चीन को पसंद नहीं है।

 

चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और चीन इसका विरोध करता है। इस मामले में अमेरिका ने हमेशा ताइवान का समर्थन किया है। यह बात चीन को बिल्कुल पसंद नहीं है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों में संबंधों में खटास बढ़ गई है।

चीनी दौरे पर गए अमेरिका के विदेश मंत्री से चीन ने दो-टूक कहा- ताइवान पर नहीं होगा कोई समझौता; दोनों ही देशों में चल रहा है तनाव

You May Also Like