Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिल्ली के सीएम पर भड़की कांग्रेस, कहा- केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो देश से माफी मांगे, जनता का पैसा सजावट में फूंका

The Fact India: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस भी भड़क गई है। सीएम आवास के रिनोवेशन को लेकर कांग्रेस ने केजरीवाल से कहा है कि अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो देश से माफी मांगे। सीएम आवास के रिनोनेशन को लेकर अरविंद केजरीवाल बुरी तरह घिर गए हैं। कुछ दिन पहले भाजपा ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब कांग्रेन नेता अलका लांबा ने भी केजरीवाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इन्होंने सरकारी आवास की सजावट में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जनता का पैसा फूंक डाला।

 

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि सीएम केजरीवाल सवालों के घेरे में हैं शायद इसलिए चुप हैं। रामलीला मैदान से भ्रष्टाचार के खिलाफ निकली इस पार्टी के सत्ता तक पहुंचते-पहुंचते कथनी करनी और तेवर सब बदल गए। लांबा ने कहा कि रामलीला मैदान में इन्होंने कहा था कि हम सत्ता में आएंगे तो तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित की तरह महल बंगला नहीं लेंगे, दो कमरों के मकान में रहेंगे। लेकिन अब दिल्ली के सीएम ने 1-2 करोड़ रुपये नहीं 45 करोड़ रुपये अपने सरकारी आवास की सजावट में जनता का फूंक डाले है।

 

अलका लांबा ने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी है, जिसके दो बड़े नेता भ्रष्टाचार में जेल में सजा काट रहे है लेकिन फिर भी ये अपने आप को इमानदार बताते हैं। मनीष और सत्‍येंद्र निर्दोष होते या उन्हें फंसाया जा रहा होता तो कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत मिल गया होता। अगर केजरीवाल में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो देश के सामने आकर बोलना चाहिए की मैंने आप सब से झूठ बोला, गुमराह किया और आपसे माफी मांगता हूं।

 

उधर, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर केजरीवाल में दम है तो मीडिया के कैमरे को अपने घर में दाखिल होने दें। इसके बाद सच्चाई अपने आप सबके सामने आ जाएगी। तिवारी ने कहा कि सीएम केजरीवाल जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। इनकी नियत इतनी गंदी है कि जब यमुना को साफ करना था, उसे स्वच्छ करना था तो उसके बदले जनता द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों से करोड़ों के सामान अपने घर में लगा रहे थे।

दिल्ली के सीएम पर भड़की कांग्रेस, कहा- केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो देश से माफी मांगे, जनता का पैसा सजावट में फूंका

You May Also Like