Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में राष्ट्रीय जश्न के रूप में मनाने की मांग; भारतीय मूल के सांसद ने संसद में बिल पेश किया, दो और सांसद समर्थन में

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में राष्ट्रीय जश्न के रूप में मनाने की मांग; भारतीय मूल के सांसद ने संसद में बिल पेश किया, दो और सांसद समर्थन में
Santosh Pandey
August 8, 2023

The Fact India: भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त) को अमेरिका में राष्‍ट्रीय जश्‍न के रूप में मनाया जा सकता है। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार ने देश के संसद में इसको लेकर प्रस्ताव पेश किया गया है। इस बिल के माध्‍यम से श्री थनेदार ने मांग की है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस को दुनिया के 2 सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेशनल डे ऑफ सेलिब्रेशन के तौर पर घोषित किया जाए। इस प्रस्ताव को सांसद बडी कार्टर और ब्रैड शर्मन ने भी को-स्पॉन्सर किया है।

 

यूएन इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 1.80 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से 44 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं। यहां 6 राज्यों के 10 जिलों में भारतीय-अमेरिकी लोगों की तादाद 6-18 फीसदी हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है।

 

अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं। इसके अलावा अमेरिका में करीब 38 फीसदी डॉक्टर भारतीय मूल के हैं। भारतीय-अमेरिकी यूएस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जातीय समूह हैं।

 

सांसद श्री थानेदार के संसद में पेश प्रस्ताव में बताया गया है कि अमेरिका में रह रहे भारतीय अलग-अलग पदों पर काम कर रहे हैं। इनमें सरकारी अफसर, सैनिक, कानूनी अधिकारी जैसे कई लोग शामिल हैं। ये सब मिलकर अमेरिका की लाइफ को और बेहतर बनाने और उसके सिद्धातों को दुनिया तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। इसे देखते हुए भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ मनाया जाना जरूरी है। इससे दोनों देश उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों को और दृढ़ता के साथ लागू कर सकते हैं, जिनके आधार पर उनका जन्म हुआ था।

 

प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के साझा हितों, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, कानून के शासन, मानवाधिकार के सम्मान के लिए कमिटमेंट के आधार पर विश्वास और आपसी समझ को आगे पहुंचाया है।

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में राष्ट्रीय जश्न के रूप में मनाने की मांग; भारतीय मूल के सांसद ने संसद में बिल पेश किया, दो और सांसद समर्थन में

You May Also Like