Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस को लेकर भाजपा सहित आरएसएस पर हमला बोला है। सतना जिले में एक कार्यक्रम के बाद प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता है। भाजपा व्यवसाय के लिए सत्ता चाहती है, जबकि संघ हर चीज का केंद्रीयकरण करना चाहता है। संघ लोकतंत्र का विरोधी है। सत्ता के लिए भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का सहारा ले रही है।

प्रदेश के मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दीपिका पादुकोण के कपड़ों का रंग दिख जाता है, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता, क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं का अर्धनग्न डांस होता है तो प्रदेश के गृहमंत्री भी चुप्पी साध लेते हैं। तब भाजपा, विहिप- बजरंग दल कहां गए? कहां गया हिंदुत्व?

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ फीसदी वापसी करेगी। केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछली बार किसे पता था सिंधिया जी बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिता कर लाएंगे। प्रत्याशियों ये चयन में नए-पुराने चेहरों के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि उनका काम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। प्रत्याशी कौन होगा ये पार्टी तय करेगी। वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के असर का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का असर है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसे जाना पड़ रहा है। राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वो देश का अपमान नहीं है। संघ और भाजपा के दो सबसे बड़े प्रेमी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह हैं। सारा निशाना उन पर ही होता है। प्रेस कांफ्रेंस में कहा उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दुनिया मे 160वें नंबर पर रहा उद्योगपति अब तीसरे नंबर पर है। भाजपा का मॉडल ऐसा है, जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और उनके नेता एवं उनसे जुड़े व्यापारी लाभान्वित होते हैं। गोसेवा और रक्षा के नाम पर कमाई की जा रही है। किसानों पर मार पड़ रही है। आदिवासियों के विकास के पैसों से पंडाल सजा कर सभाएं की जा रही हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं, लेकिन खाद-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमत, समर्थन मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं है। अब तो देश भर में तमाम किसानों से निधि के पैसे वापस भी लिए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस निधि के एवज में लगातार कृषि संबंधी उत्पादों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। किसानों के हित का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। ऐसा मॉडल तैयार किया गया है कि किसान अपनी उपज व्यापारी को बेचने को मजबूर हो, ताकि फिर इनके लोगों की कमाई हो।

उन्होंने कहा कि नमक से लेकर रसोई गैस तक के दाम बढ़ गए। नार्थ ईस्ट के चुनाव होते ही रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ गए, लेकिन जब देश में महंगाई की बात होती है तो हिंदू-मुस्लिम और बेरोजगारी की बात होने पर मंदिर-मस्जिद की बात शुरू हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे हैं। धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके नाम पर व्यवसाय किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा। दिग्गी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सात महीने रह गए हैं। अब उन्हें लाडली बहना की याद आई है। उसके लिए उन्होंने लंबी चौड़ी लिस्ट जारी की है। उन्हें इससे पहले क्यों नहीं बहनों की याद आई? शिवराज सिंह के मैहर दौरे के समय तो देवी दर्शन के लिए रोप-वे की टिकट की दर कम रहती है, लेकिन उनके जाते ही कीमतें पता नहीं कैसे बढ़ जाती हैं।

दिग्विजय ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता

You May Also Like