Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भारी बारिश से राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ के हालात, अब तक सात लोगों की मौत; दो जिलों के लिए रेड, पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश से राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ के हालात, अब तक सात लोगों की मौत; दो जिलों के लिए रेड, पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Santosh Pandey
June 19, 2023

The Fact India: बिपरजॉय तूफान के कारण राजस्थान के चार जिलों (पाली, जालोर, बाड़मेर और सिरोही) में बाढ़ के हालात हो गए हैं। अब तक राज्‍य में सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। पानी में फंसे करीब 12 सौ लोगों को बचाया गया है। प्रदेश में में भारी बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र ने सोमवार को सवाई माधोपुर, बूंदी जिलों में अति भारी बारिश होने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोटा, करौली, बारां, भीलवाड़ा और टोंक के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। कई स्थानों पर 300 मिमी यानी 12 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। बाड़मेर, जालोर, पाली और सिरोही में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 19 और 20 जून को बिपरजॉय का असर भरतपुर, कोटा संभाग में रहेगा। चक्रवात और कमजोर होकर डिप्रेशन से लो प्रेशर एरिया में कन्वर्ट होगा। चक्रवात अभी 10 किमी प्रति घंटा की स्पीड से नॉर्थ-ईस्ट दिशा की तरफ बढ़ रहा है।

 

चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा बारिश जालोर में हुई। यहां 36 घंटे के दौरान 18 इंच पानी गिरा। इसी तरह आहोर (जालोर) में 471, सायला में 411 मिमी, चितलवाना 338, जसवंतपुरा 332, रानीवाड़ा 322, बागोडा में 310, सांचौर 296 और  भीनमाल 217 एमएम बरसात हुई। इस कारण जालोर में हालात बेकाबू हो गए। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

 

जोधपुर महामंदिर क्षेत्र स्थित बाउड़ी (एक तरह का कुआं) में डूबकर युवक की मौत हो गई। महामंदिर थाना की एसएचओ मुक्ता पारीख ने बताया कि सांसी बस्ती खोखरिया निवासी 20 वर्षीय श्रवण अपने दोस्तों के साथ सोमवार शाम करीब चार बजे आया था। चक्रवात के कारण बारिश होने से बाउड़ी में ज्‍यादा पानी भर गया था। उसने नहाने के लिए बावड़ी में छलांग लगाई थी। फिर बाहर नहीं आया। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम बुलाई गई। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद श्रवण का शव बरामद किया जा सका।

भारी बारिश से राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ के हालात, अब तक सात लोगों की मौत; दो जिलों के लिए रेड, पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट

You May Also Like