Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने निकले थे, हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद, 50 किलो विस्फोटक से वाहन को उड़ाया
- April 26, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: छत्तीसगढ़ में हार्डकोर नक्सली और आठ लाख के इनामी को दबोचने के लिए निकले पुलिस टीम पर बुधवार को हमला हो गया। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों का यह हमला प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में हुआ। सूत्र के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के वाहन को 50 किलो विस्फोटक से उड़ाया गया है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है।
हार्डकोर नक्सली कमांडर और 8 लाख के इनामी जगदीश के दंतेवाड़ा में होने की पुलिस को सूचना मिली। इस संदेश के बाद उसे पकड़ने के लिए मंगलवार रात डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) यूनिट के जवान वाहन से निकले। बुधवार सुबह करीब 7 बजे यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवान वापस लौटने के लिए वाहन से निकले। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली उनके वाहन को आईईडी ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ा दिया। नक्सलियों के इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही वाहन का ड्राइवर भी मारा गया। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है। कहा कि शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे गुरुवार को कर्नाटक दौरा रद्द कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव सहायता देने की बात कही है।
बता दें कि बस्तर में नक्सलियों का टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चल रहा है। नक्सली इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। टीसीओसी को देखते हुए फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा जा रहा है। पांच दिन पहले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया था। भारी मात्रा में विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि इस कैंप में करीब 25 से 30 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। जवानों के आने की खबर मिलते ही सभी नक्सली भाग गए।
- Post By Santosh