Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दिल्ली में नाबालिग लड़की की चाकू से 20 से ज्यादा वार कर सड़क पर हत्या, आरोपी साहिल गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड ने छह बार सिर पर पत्थर पटका


The Fact India: दिल्ली में रोंगटा खड़ा कर देनी वाली घटना ने देश को झकझोर दिया है। एक नाबालिग लड़की की सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका बॉयफ्रेंड साहिल है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। छह बार लड़की के सिर पर पत्थर पटका। घटना रविवार की है। पुलिस ने आरोपी साहिल (20) को सोमवार दोपहर तीन बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। उसने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारे गए थे। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर गए। साक्षी का शव सड़क पर पड़ा था। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा। दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।
