Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

लॉरेंस बिश्‍नोई के साथी प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल में हत्या, गैंगवार में चाकू से गोदा, 16 केसों में था नामजद

The Fact India: तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। जेल नंबर-3 में हुई गैंगवार में तेवतिया को चाकू से कई बार गोदा गया। तेवतिया पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 16 केस थानों में दर्ज थे। 2010 के बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातें कर रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तेवतिया को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था।

 

तेवतिया के अपराध की दुनिया में आने की घटना 2010 की है। दरअसल, प्रिंस तेवतिया के पिता को किसी लड़के ने थप्‍पड़ मार दिया था। इसके बाद प्रिंस ने उस लड़के की हत्‍या कर दी। 2010 में पुलिस ने उसे दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में हत्या के इस मामले में गिरफ्तार किया। प्रिंस ने गिरफ्तारी के बाद खुद को नाबालिग साबित करने के लिए जाली कागजात पेश किए थे। साकेत थाने में कोर्ट के आदेश पर जालसाजी का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि 2008 में तेवतिया के खिलाफ झगड़े का पहला केस दर्ज हुआ था।

 

बताया जाता है कि प्रिंस तेवतिया अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए एक के बाद एक वारदात कर रहा था। इसी बीच वह गैंगस्टर लॉरेंस के संपर्क में आया था। लॉरेंस जैसे बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाने के बाद वह अपराध की दुनिया में और तेजी से दौड़ने लगा। पुलिस ने एक बार गिरफ्तारी के दौरान तेवतिया के पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। गिरफ्तारी से पहले प्रिंस तेवतिया एक बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में था। प्रिंस तेवतिया के पिता डीडीए से रिटायर हैं।

 

तेवतिया ने दसवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उसी दौरान वह गलत लोगों के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2008 में वह पहली बार झगड़े के मामले में पुलिस के हाथ आया था। हत्‍या के केस में नामजद होने के बाद प्रिंस तेवतिया कई साल तक जेल में रहा। 2015 में बाहर आया तो फिर से वारदात करने लगा। 2019 में वह अपनी शादी के लिए तीन दिन की पैरोल पर बाहर आया, जिसके बाद फरार हो गया। कुछ महीने बाद अक्टूबर में स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में उसे दबोच लिया।

लॉरेंस बिश्‍नोई के साथी प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल में हत्या, गैंगवार में चाकू से गोदा, 16 केसों में था नामजद

You May Also Like