Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मोदी ने जापान के पीएम के साथ लस्सी बनाई, दोनों साथ मिलकर गोलगप्पे भी खाए
- March 20, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: दो दिन के भारत दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। पीएम किशिदा को मोदी ने चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी। सोशल मीडिया पर मोदी और किशिदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जापान के प्रधानमंत्री मोदी के साथ लस्सी बनाने वाली मथनी को घुमाते और गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क का है।
जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी को हिरोशिमा में होने वाले जी-7 समिट के लिए न्योता दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पीएम किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। मेरी उनसे पिछले एक साल में कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान मुझे हमेशा दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर पॉजिटिविटी महसूस हुई। आज मैंने उनसे हमारे जी-20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बात की। हमारा लक्ष्य सभी को साथ लेकर चलना है। इस साल जापान जी-7 और भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।
जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को जी-20 और जी-7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। मार्च 2022 में जापानी प्रधानमंत्री किशिदा दोनों देशों के बीच होने वाली एनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। उस दौरान किशिदा ने भारत में अगले पांच साल तक 3,20,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी। मई 2022 में मोदी क्वाड बैठक में शामिल होने जापान की राजधानी टोक्यो गए थे। उस दौरान मोदी ने कहा था कि भारत और जापान नेचुरल पार्टनर हैं। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के लिए हम साथ हैं। सितंबर 2022 में मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो गए थे। इस दौरान किशिदा ने मोदी से मुलाकात की थी।
- Post By Santosh