Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आईएएस अफसरों से मोदी बोले- आपसे चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा, टैक्सपेयर्स का पैसा राजनीतिक दल कहां खर्च कर रहे, ध्यान रखना होगा

The Fact India: दिल्ली के विज्ञान भवन में 16वें सिविल सर्विस डे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 33 मिनट तक भाषण दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी से चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा। आईएएस अफसरों को ध्‍यान रखना होगा कि जो राजनीतिक दल सत्ता में हैं, वो टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल अपनी पार्टी के हितों के लिए तो नहीं कर रहा है। देश ने आपको मौका दिया है। उस भरोसे को कायम रखते हुए काम करिए। आपकी सर्विस में आपके निर्णयों का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए।

 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यह सोच थी कि सरकार सब कुछ करेगी, लेकिन अब सोच बदल गई है। लोग यह सोचने लगे हैं कि सरकार सबके लिए करेगी। अब सरकार समय और संसाधन का कुशल उपयोग कर रही है। आज की सरकार का ध्येय है देश और नागरिक पहले। और प्राथमिकता है- वंचितों को वरीयता। उन्‍होंने कहा कि यह पिछले सिस्टम की ही देन थी कि चार करोड़ से ज्यादा नकली गैस कनेक्शन, नकली राशन कार्ड बने थे। अल्पसंख्यक मंत्रालय 30 लाख फर्जी युवाओं को स्कॉलरशिप का लाभ दे रहा था। हमने सभी के प्रयासों से सिस्टम को बदल दिया। देश के करीब तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं। आज ये पैसे गरीबों के काम आ रहे हैं, उनके जीवन को आसान बना रहे हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि आज चुनौती ये नहीं है कि आप कितने कुशल हैं। चुनौती ये तय करने में है कि जहां जो कमी है वो कैसे दूर होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी योजनाएं चाहे कितनी ही महान क्‍यों न हो। वे कागज पर कितनी भी अच्छी क्यों न हों। अंतिम छोर की डिलीवरी निर्णायक होती है। अगर यह सुनिश्चित नहीं है, तो हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। उन्‍होंने कहा कि देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं। अब उन युवाओं की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।

आईएएस अफसरों से मोदी बोले- आपसे चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा, टैक्सपेयर्स का पैसा राजनीतिक दल कहां खर्च कर रहे, ध्यान रखना होगा

You May Also Like