Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आज मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना, मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 20 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; असम में दो लोगों की मौत

आज मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना, मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 20 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; असम में दो लोगों की मौत
Santosh Pandey
June 24, 2023

The Fact India: देश में सात दिन की देरी से पहुंचा मानसून शनिवार को महाराष्‍ट्र के मुंबई में दस्‍तक देने की संभावना है। शनिवार सुबह मुंबई में बारिश हुई। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ। रविवार तक मध्‍य प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्‍मीद है। 29 जून तक मानसून मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचेगा। वहीं, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं।

 

मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्‍तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,  ओडिशा, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

 

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, महाराष्ट्र में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को तापमान 30.4 डिग्री पहुंचा। यह इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसके चलते शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।

 

वहीं, असम में बाढ़ से हालात खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था। लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

 

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं, जबकि 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा है। कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है।

आज मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना, मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 20 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; असम में दो लोगों की मौत

You May Also Like