Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

शिक्षक दिवस पर सीएम ने ग्रेड थर्ड टीचर्स को नहीं दी राहत, बोले- नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर; मेरे सारे काम वसुंधरा जी ने बंद करा दिए थे

शिक्षक दिवस पर सीएम ने ग्रेड थर्ड टीचर्स को नहीं दी राहत, बोले- नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर; मेरे सारे काम वसुंधरा जी ने बंद करा दिए थे
Santosh Pandey
September 5, 2023

The Fact India: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यकम्र में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे थे। संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं और वसुंधरा जी मिले हुए हैं। बताओ कहां मिले हुए हैं। मेरे सब कामों को उन्होंने बंद कर दिया। सीएम गहलोत ने राजस्थान में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड के टीचर्स को फिलहाल कोई राहत नहीं दी। सीएम गहलोत भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार टीचर्स के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रही है। उसके बाद ही ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे। चुनाव से पहले बीमार टीचर्स को राहत जरूर दी जाएगी।

 

सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग में लगभग ढाई लाख तो सिर्फ ग्रेड थर्ड टीचर हैं। उनकी अलग तरह की समस्याएं हैं। जब भर्ती होती है, तब जिले की भर्ती होती है। तब कैंडिडेट्स कहते हैं कि बाड़मेर या जैसलमेर भी चला जाऊंगा। कोई कहता है कि मैं तो सीकर, झुंझुनूं या अलवर चला जाऊंगा। लेकिन नौकरी पाते ही वे अपने गृह जिले में जाने की मांग करने लगते हैं। यह बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए हम शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रहे हैं।

 

गहलोत ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में ट्रांसफर पॉलिसी बनी हुई है। मैंने कल्ला जी से भी कहा है। आप इस पॉलिसी की अच्छे से स्टडी कीजिए। इसके बाद भी कोई टीचर कैंसर, किडनी जैसी बीमारी से परेशान है या विकलांग है तो अपने स्तर पर देख लीजिए। उन्हें अभी कर दीजिए। बाकी पॉलिसी बन जाए। उसके बाद ही ट्रांसफर किए जाने चाहिए।

 

गहलोत ने कहा कि मैंने कई यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया था। पिछली सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद भी लोग कहते हैं कि मैं और वसुंधरा जी मिले हुए हैं। बताओ कहां मिले हुए हैं। मेरे सब कामों को उन्होंने बंद कर दिया। उन्होंने रिफाइनरी भी बंद कर दी थी। इसकी वजह से 38 हजार करोड़ की रिफाइनरी अब 72 हजार करोड़ में बनेगी। इसमें मोदी जी की सरकार ने भी उनके साथ दिया।

शिक्षक दिवस पर सीएम ने ग्रेड थर्ड टीचर्स को नहीं दी राहत, बोले- नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर; मेरे सारे काम वसुंधरा जी ने बंद करा दिए थे

You May Also Like