Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान और गुजरात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मध्य प्रदेश में फिलहाल छह दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक, 24 के बाद शुरू होगी झमाझम बारिश

राजस्थान और गुजरात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मध्य प्रदेश में फिलहाल छह दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक, 24 के बाद शुरू होगी झमाझम बारिश
Santosh Pandey
September 18, 2023

The Fact India: राजस्थान और गुजरात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 24 घंटे बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि  20-21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से फिर से सिस्टम एक्टिव होगा। इससे मध्‍य प्रदेश में 24 सितंबर तक फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि फिलहाल अगले छह दिनों के लिए मध्य प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लग गया है।

 

देश में औसतन मानसून सीजन 30 सितंबर तक रहता है। इस बार बारिश के सिर्फ 12 दिन बचे हैं। मौसम विभाग ने राजस्‍थान के बीकानेर, कोटा, गंगानगर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। उधर, गुजरात की ताप्ती नदी में बने बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं, जिसके चलते आसपास के गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

 

पंजाब के विभिन्न जिलों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ घंटों तक यहां बारिश होती रहेगी। वहीं राज्य के बरनाला, संगरूर व मानसा को छोड़ पूरे राज्य में 25 से 50 फीसदी तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर ब्रेक रहेगा। 

 

मध्य प्रदेश के रतलाम, नीमच और मंदसौर में सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से फिर से प्रदेश में 24 सितंबर तक तेज बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ था। इसकी वजह से मध्य प्रदेश तरबतर हो गया। 15 से 18 सितंबर तक हुई बारिश ने कई जिलों की तस्वीर ही बदल दी।

राजस्थान और गुजरात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मध्य प्रदेश में फिलहाल छह दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक, 24 के बाद शुरू होगी झमाझम बारिश

You May Also Like