Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पीटी उषा ने कहा- पहलवानों का सड़क पर धरना देना खेल के लिए अच्छा नहीं, रोती हुई बोलीं साक्षी मलिक- उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

पीटी उषा ने कहा- पहलवानों का सड़क पर धरना देना खेल के लिए अच्छा नहीं, रोती हुई बोलीं साक्षी मलिक- उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी
Santosh Pandey
April 27, 2023

The Fact India: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्‍यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। इस मसले पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के बयान से धरना दे रहे पहलवान नाराज हो गए हैं। गुरुवार को पीटी उषा ने कहा कि यौन शोषण के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के पास कमेटी है। अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए था। हमसे बात करनी चाहिए थी। हमारे पास आने की बजाय वे सड़क पर उतर गए हैं। ये खेल के लिए अच्छा नहीं है। पीटी उषा के इस बयान पर अब धरने पर बैठे पहलवानों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

पीटी उषा के इस बयान पर धरने पर बैठीं भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि एक महिला खिलाड़ी होकर भी वो महिला खिलाड़ियों की नहीं सुन रही हैं। हम जिन्हें बचपन से फॉलो कर रहे थे, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। उनसे प्रेरित भी हुए हैं कि उन्होंने देश के लिए इतना अच्छा किया है। हमने कहां अनुशासनहीनता कर दी? हम तो शांति से यहां बैठे हैं। अगर हमारी सुनवाई हो जाती तो हम यहां बैठते भी नहीं। तीन महीने इंतज़ार करने के बाद हम यहां बैठे हैं। इस दौरान साक्षी मलिक की आंखें नम दिखी।

 

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हम सड़क पर बैठे हैं तो हमारी कुछ मजबूरी रही होगी। चाहे खेल मंत्रालय है या आईओए किसी ने हमारी नहीं सुनी तब हम जनता के सामने आए हैं कि हमारी कोई नहीं सुन रहा है। पीटी उषा को हम खुद आइकन मानते थे। मैंने उनको फोन भी किया था कि मैं अपना दर्द साझा कर सकूं पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। हम तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं।

 

इधर पहलवानों के धरने पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ खिलाड़ी अगर आज जंतर-मंतर पर बैठे हैं उनके साथ किसने बात की? मैं 12 घंटे उनके साथ बैठा। उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। इनके कहने पर बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया। हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि किसी भी थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज़ करवा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

पीटी उषा ने कहा- पहलवानों का सड़क पर धरना देना खेल के लिए अच्छा नहीं, रोती हुई बोलीं साक्षी मलिक- उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

You May Also Like