Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नौतपा में लोगों को गर्मी से राहत, अगले पांच दिन तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का कहर; राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नौतपा में लोगों को गर्मी से राहत, अगले पांच दिन तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का कहर; राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Santosh Pandey
May 27, 2023

The Fact India: नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत है। कारण कि बीते तीन-चार रोज से आंधी-बारिश हो रही है। शनिवार को देश की राजधानी दिल्‍ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में काले बादलों की घनी चादर में लिपट गया। जैसे-जैसे तूफानी मौसम ने जोर पकड़ा, कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया। इधर, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्‍तर  कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। उत्‍तर-पूर्व राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया है कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा।

 

आईएमडी की वैज्ञानिक ने आगे बताया कि दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा। मई में रही आंधी-बारिश से कई राज्यों से जान-माल के नुकसान की खबरें भी सामने आई है।

 

इधर शनिवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा। पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय से पीछे चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने एक ट्वीट में कहा, पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और दक्षिण उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

दिल्ली हवाई अड्डे के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया, खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की भी भविष्यवाणी की है और 30 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है।

नौतपा में लोगों को गर्मी से राहत, अगले पांच दिन तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का कहर; राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

You May Also Like