Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

यूपी-गुजरात सहित 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और मध्य-प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट, इंदौर में सात इंच से ज्यादा पानी गिरा

यूपी-गुजरात सहित 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और मध्य-प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट, इंदौर में सात इंच से ज्यादा पानी गिरा
Santosh Pandey
September 16, 2023

The Fact India: राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश सहित देश के 10 राज्‍यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्‍ली, पंजाब बिहार सहित 13 राज्‍यों में हल्‍की बारिश होगी। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। यूपी के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मध्‍य प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना को देखते हुए शनिवार को स्‍कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।

 

मानसून सीजन अब खत्म होने के कगार पर है। जाते-जाते मानसूनी बारिश ने आधे से ज्यादा राज्यों को भिगो दिया। बारिश ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे देश में बारिश की कमी में एक परसेंट की गिरावट आई है। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में आमतौर पर 6 इंच बारिश होती है। लेकिन इस बार 15 सितंबर तक 5.6 इंच बारिश हो चुकी है।

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, मेघालय, असम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में हल्‍की बारिश होगी।

 

मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में रेड अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर, बैतूल, नर्मदापुरम और हरदा में भारी बारिश की वजह से 16 सितंबर को स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई थी।

 

इंदौर में 24 घंटे में सात इंच से ज्यादा पानी गिरा है। शहर में सितंबर में 61 साल में कभी ऐसी बारिश नहीं हुई। रातभर से जारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया है। लोग घर में ही कैद हैं।

 

मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 21 सितंबर तक बारिश हो सकती है। 7 से 15 सितंबर के बीच सितंबर माह में सबसे ज्यादा बादल बरसे। बीते एक सप्ताह में यूपी में 95 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।

 

मौसम विशेषज्ञों ने राजस्‍थान के 5 जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा और उदयपुर में भी तेज बारिश होने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी-गुजरात सहित 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और मध्य-प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट, इंदौर में सात इंच से ज्यादा पानी गिरा

You May Also Like