Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पहलवानों से मिल हमलावर हुईं प्रियंका गांधी, कहा- बृजभूषण को सरकार क्यों बचा रही, WFI अध्यक्ष बोले- अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा

पहलवानों से मिल हमलावर हुईं प्रियंका गांधी, कहा- बृजभूषण को सरकार क्यों बचा रही, WFI अध्यक्ष बोले- अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा
Santosh Pandey
April 29, 2023

The Fact India: डब्‍ल्‍यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों का सातवें दिन शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी है। बृजभूषण के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो एफआईआर दर्ज की। अब प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार‍ किया जाए। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं। उधर, यूपी में ब्रजभूषण ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा।

 

जंतर-मंतर पहुंचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि अब तक एफआईआर की कॉपी क्‍यों नहीं मिली है। सवाल है सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही। उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने पहुंचे।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? उन्‍होंने कहा कि जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। ब्रजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।

 

यूपी के गोंडा में बृजभूषण ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह खिलाड़ियों का धरना नहीं है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। हरियाणा के 90 फीसदी खिलाड़ी मेरे साथ हैं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। हर रोज नई डिमांड आ रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस का हाथ है। 12 साल से शिकायत क्यों नहीं की। अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दर्ज मुकदमे में आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पहलवानों को एक एफआईआर की कॉपी दी गई है। पॉक्‍सो के तहत दर्ज एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई, क्योंकि यह केवल पीड़ित परिवार को दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर आईपीसी की धारा 354, 354(A), 354(D) और 34 के तहत दर्ज की है।

पहलवानों से मिल हमलावर हुईं प्रियंका गांधी, कहा- बृजभूषण को सरकार क्यों बचा रही, WFI अध्यक्ष बोले- अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा

You May Also Like