Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जी-20 समिट के बीच राहुल गांधी पहुंचे ब्रसेल्स, बैठक के बाद आएंगे; भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर हो रहे कार्यक्रमों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

जी-20 समिट के बीच राहुल गांधी पहुंचे ब्रसेल्स, बैठक के बाद आएंगे; भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर हो रहे कार्यक्रमों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
Santosh Pandey
September 7, 2023

The Fact India: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को ब्रसेल्स पहुंचे। राहुल का ये यूरोप दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट हो रही है। वो समिट खत्म होने के बाद भारत लौटेंगे। इस साल राहुल गांधी का ये तीसरा विदेश दौरा है। ब्रसेल्स में राहुल यूरोपीय संघ में सांसदों से मुलाकात करेंगे।

 

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कई कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है। अपने यूरोप दौरे के कारण राहुल इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हों पाएंगे। इससे पहले 31 मई को राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे।

 

अपने 10 दिन की विजिट में उन्होंने वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों को भारत में लोकतंत्र, सुरक्षा और राजनीति के मुद्दे पर संबोधित किया था। राहुल गांधी का अमेरिका दौरा काफी विवादों में रहा। कांग्रेस नेता ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया ने जब उनसे सांसदी जाने पर सवाल किया तो राहुल ने कहा था कि मुझे 1947 के बाद मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली है। मैंने संसद में अडाणी को लेकर स्पीच दी थी, जिसका मुझे तोहफा मिला। इसी वजह से मुझे डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

 

तब राहुल ने कहा था कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता कमजोर होती जा रही है और यह बात सभी जानते हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता और आलोचना को सुनना जरूरी है। मैं जो भी सुनता हूं उस पर विश्वास नहीं करता। मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक घूमा हूं। लाखों भारतीयों से सीधे बात की है। लोगों में गुस्सा था। वो बेरोजगारी, महंगाई से बहुत परेशान हैं। देश में बढ़ती महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी के चलते अमीरों और गरीबों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी के दावों पर भरोसा करना मुश्किल लगता है।

जी-20 समिट के बीच राहुल गांधी पहुंचे ब्रसेल्स, बैठक के बाद आएंगे; भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर हो रहे कार्यक्रमों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

You May Also Like