Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दो साल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी कल सूरत कोर्ट जाएंगे, सांसदी जाने के बाद उठाएंगे पहला कानूनी कदम
- April 2, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: मानहानि के मामले में दो साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (कल) को सूरत कोर्ट जाएंगे। दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द हो गई थी। सांसदी जाने के 11 दिन बाद राहुल गांधी कानूनी कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें कि 2019 में कर्नाटक की एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।' इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ सूरत में भाजपा विधायक ने मानहानि का केस किया था। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था।
इस सजा के ठीक दूसरे दिन 24 मार्च को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। सांसद की सदस्यता रद्द होने के 11 दिन बाद राहुल फैसले के खिलाफ सूरत की सेशन कोर्ट में याचिका लगाने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल की लीगल टीम तीन मार्च (सोमवार) को कोर्ट जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी भी दो हिस्सों में बंट गई थी। पार्टी का एक पक्ष यह चाहता था कि राहुल फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएं। वहीं, दूसरा पक्ष का मानना था कि राहुल जेल जाएंगे तो पार्टी को सहानुभूति मिलेगी और इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी की कई दौर की बैठकों में आखिरी राय ये बनी कि लड़ाई सियासी व कानूनी दोनों मैदानों में लड़ी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसले को चुनौती देने या जेल जाने के फैसले पर पार्टी नेतृत्व बंटा हुआ था। एक राय यह थी कि जेल जाने से सहानुभूति मिलेगी। दूसरी यह थी कि चुनौती न देना गलती मान लेना समझा जाएगा। अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था। बताते हैं कि राहुल गांधी अपनी लीगल टीम से भी खफा हैं, जिसने चार साल से चल रहे इस केस को गंभीरता से नहीं लड़ा। मानहानि के एक अन्य मामले में पटना कोर्ट में राहुल गांधी को 12 अप्रैल को हाजिर होना है। आरोप है कि राहुल ने मोदी सरनेम वालों का चोर कहकर अपमान किया था।
- Post By Santosh