Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

रेलमंत्री ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, बोले- इकोनॉमिक सेंस भूल गए; आरबीआई के पूर्व गवर्नर कहा था- भारत में फोन सिर्फ असेंबल हो रहे

रेलमंत्री ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, बोले- इकोनॉमिक सेंस भूल गए; आरबीआई के पूर्व गवर्नर कहा था- भारत में फोन सिर्फ असेंबल हो रहे
Santosh Pandey
August 20, 2023

The Fact India: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बयान पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशाना साधा है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए। चुनाव लड़ना चाहिए। रेलमंत्री ने कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री नेता बनते हैं तो अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं। वह एक ऐसे नेता बन गए हैं, जो किसी और के इशारे पर हमला कर रहे हैं। 

 

बता दें, मंत्री वैष्णव की यह टिप्पणी राजन के कथित बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत मोबाइल फोन का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि केवल उन्हें ‘असेंबल’ कर रहा है। राजन के इसी बयान पर वैष्णव से सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।

 

रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि दुनिया का हर देश जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण शुरू किया है, उसने पहले कंप्लीटली नॉक्ड-डाउन (सीकेडी), सेमी नॉक्ड-डाउन (एसकेडी) को लाने और प्रोडक्ट को असेंबल करने का मार्ग अपनाया है। इसके अलावा, सिस्टम के उत्पादन के बाद विभिन्न घटकों का उत्पादन होता है।

 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले दो वर्षों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चुरिंग में 30 प्रतिशत से अधिक वैल्यू एडिशन हासिल करेगा। इसके अलावा तीन कंपनियां जल्द ही दुनिया के लिए महत्वपूर्ण मोबाइल फोन घटकों का विनिर्माण करेंगी।

 

मंत्री ने कहा कि आज ग्लोबल सप्लाई सीरीज इतनी जटिल है कि कोई भी देश ऐसा नहीं है जो 40 प्रतिशत से अधिक वैल्यू एडिशन का दावा कर सके। उन्होंने कहा कि हर देश में फोन प्रोडक्शन की कई स्टेज होती हैं। सबसे पहले फोन की असेंबली होती है, फिर पार्ट्स बनाए जाते हैं और बाद में पूरे सिस्टम बनने लगते हैं।

 

वैष्णव ने कहा कि राजन किसी और की तरफ से शैडो बॉक्सिंग कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है। शैडो बॉक्सिंग में हवा में पंच मारे जाते हैं। इसमें लड़ने के लिए कोई विरोधी नहीं होता है। राजन को जब राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आना चाहिए। राजन इसी साल जनवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

रेलमंत्री ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, बोले- इकोनॉमिक सेंस भूल गए; आरबीआई के पूर्व गवर्नर कहा था- भारत में फोन सिर्फ असेंबल हो रहे

You May Also Like