Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष; संगठन को मजबूत करने और आपसी खींचतान मिटाने पर हुई चर्चा

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष; संगठन को मजबूत करने और आपसी खींचतान मिटाने पर हुई चर्चा
Santosh Pandey
June 28, 2023

The Fact India: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। इसको लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधवा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात किया। दोनों ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को राजस्थान के सियासी हालात पर फीडबैक दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की खींचतान मिटाने और संगठन के लेवल पर खाली पड़े पदों पर भरने के मुद्दे पर भी खड़गे से चर्चा हुई है।

 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माना कि कांग्रेस में बड़े नेताओं के बीच मनमुटाव है। रंधवा ने कहा कि कांग्रेस कभी बंटी नहीं है। कांग्रेस एकजुट है। कार्यकर्ता एकजुट हैं। अगर किसी तरह का मनमुटाव होगा और पर्सनल ईगो होगा तो ऊपर वालों का होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता का एक ही टारगेट है कि पार्टी के लिए काम करना है।

 

कांग्रेस में लड़ाई के सवाल पर रंधावा ने बताया कि यह कांग्रेस का कल्चर है कि कोई लड़ लेता है लेकिन वह कांग्रेसी है। कांग्रेस में कोई भी नेता अपनी बातें कह सकता है। यह भाजपा नहीं है कि कोई अपनी जुबान नहीं खोल सकता।

 

उन्‍होंने कहा कि कई बार पार्टी के लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को भूलना होता है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। कोइ भी शिकायत कर सकता है। उसकी बात या शिकायत हम सुनते भी हैं। हम देखते हैं कि वह बात पार्टी खिलाफ तो नहीं है। हम डिस्कशन करते हैं। अगर कांग्रेस के बारे में बोलेंगे ही नहीं तो डेमोक्रेसी कहां रहेगी। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है, हम डेमोक्रेसी खत्म नहीं करना चाहते हैं। मैं कांग्रेसी हूं, जिसका डीएनए कांग्रेसी है। कांग्रेसी कभी कांग्रेस के खिलाफ काम नहीं कर सकता।

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष; संगठन को मजबूत करने और आपसी खींचतान मिटाने पर हुई चर्चा

You May Also Like