Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

शाह ने संसद ठप होने का ठीकरा राहुल पर फोड़ा, कहा- बिना चर्चा के बजट का सत्रावसान होना ऐसा पहली बार हुआ

The Fact India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के ठप होने का सारा ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी में आयोजित एक जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बजट सत्र में बिना चर्चा के संसद का सत्र समाप्‍त हुआ है। इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कल (गुरुवार) ही संसद का बजट सत्र समाप्त हुआ है। मानहानि में दो साल की सजा दिए जाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता रद्द कर दी गई। विपक्ष के नेताओं ने इसे मुद्दा बनाकर संसद को ठप कर दिया। आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। राहुल गांधी ने संसद के वक्त का बलि चढ़ाया है।

 

गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैदान तुम तय कर लो, देश में कहीं भी भाजपा वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। सोनिया जी हों, राहुल जी हों या और कोई भी हो, जब भी मोदी जी को गाली दी है, तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है।

 

अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी को गाली देने वालों का हश्र बुरा हुआ है। राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ। उनकी सांसदी चली गई। अब वे केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि उनकी सांसदी नियम के तहत गई है। इसी नियम से अब तक 17 नेताओं की सदस्यता जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था

 

गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि  मानहानि में सजा पाए राहुल गांधी को कोर्ट का रुख करना चाहिए। उन्होंने देश की संसद के कीमती वक्त की बलि चढ़ा दी। देश की जनता सब देख रही है वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अमित शाह ने उत्‍तर प्रदेश के सपा-बसपा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि बहुत जल्द राम जी अपने मंदिर में होंगे। सपा और बसपा ने मंदिर बनाने में कितनी अड़चनें डालीं। हमने इसका रास्ता साफ किया और अब अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है।

शाह ने संसद ठप होने का ठीकरा राहुल पर फोड़ा, कहा- बिना चर्चा के बजट का सत्रावसान होना ऐसा पहली बार हुआ

You May Also Like