Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

स्पेस-एक्स ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा; 29 घंटे में पहुंचेंगे, दो एस्ट्रोनॉट की पहली बार उड़ान

स्पेस-एक्स ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा; 29 घंटे में पहुंचेंगे, दो एस्ट्रोनॉट की पहली बार उड़ान
Santosh Pandey
August 26, 2023

The Fact India: एलन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेस-एक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर भेजा है। ये चारों अंतरिक्ष यात्री चार अलग-अलग देशों के हैं। स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर उनके रॉकेट को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लांच किया गया। इन्हें स्पेस स्टेशन तक पहुंचने में करीब 29 घंटे लगेंगे। वो रविवार को स्पेस स्टेशन तक पहुंच जाएंगे।

 

ये पहली बार था जब अमेरिका की तरफ से लांच किए किसी स्पेसक्राफ्ट में चारों सीटों पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे। नासा के एस्ट्रोनॉट के अलावा डेनमार्क, जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्री छह महीने के मिशन के लिए स्पेस स्टेशन गए हैं।

 

तीन अंतरिक्ष यात्री पिछले 6 महीनों से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं। इन यात्रियों को इस साल मार्च के अंत कर पृथ्वी पर वापस आना था। लेकिन इन्हें वापस लेने गया स्पेसक्राफ्ट स्पेस-स्टेशन से डॉक नहीं हो पाया था। इस कारण से इन्हें 6 महीनों का इंतजार करना पड़ा। अब ये यात्री सितंबर में वापस पृथ्वी पर आएंगे। इन यात्रियों में एक अमेरिकी और 2 रूसी वैज्ञानिक शामिल हैं।

 

स्‍पेस-एक्‍स कैप्सूल में सवार चार लोग मिशन कमांडर और नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री और मिशन पायलट एंड्रियास मोगेंसन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुराकावा और रूसी अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव हैं।

 

मोघबेली और बोरिसोव के लिए यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है। यह मोगेंसेन और फुराकावा के लिए दूसरा मौका है। इस लांच पर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जोसेफ एसबाशेर ने कहा कि स्पेस एक्सपलोर करने हमें साथ आने की जरूरत है।

स्पेस-एक्स ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा; 29 घंटे में पहुंचेंगे, दो एस्ट्रोनॉट की पहली बार उड़ान

You May Also Like