Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी अबू कासिम पीओके में मारा गया, हाफिज सईद का था करीबी; फजर की नमाज पढ़ते वक्त मारी गई गोली

भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी अबू कासिम पीओके में मारा गया, हाफिज सईद का था करीबी; फजर की नमाज पढ़ते वक्त मारी गई गोली
Santosh Pandey
September 9, 2023

The Fact India: भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी अबू कासिम को मार गिराया गया है। अबू कासिम भारत में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेंदार था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां काफी लंबे समय से कासिम की तलाश कर रही थी। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रावलकोट की एक मस्जिद के भीतर ही आतंकी अबू कासिम को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई है। वह आतंकियों के लांचिंग पैड कोटली से फजर की नमाज पढ़ने के लिए रावलकोट आया था।

 

भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी भारत विरोधी आतंकियों का सफाई अभियान चल रहा है। इसी 12 अगस्त को हाफिज सईद के करीबी खालिद सैफुल्लाह को गोली मारी गई थी। 30 मई को लश्कर कमांडर अब्दुल सलाम भुट्टावी को गोली मारी गई थी। यह 2008 मुंबई हमले का ट्रेनर था।

 

कासिम जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद का काफी करीबी था। इन दोनों ने पाकिस्तान में आतंक की खेती को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकी भर्ती किए। जम्मू और कश्मीर में होने वाली आतंकी घटनाओं में कासिम का ही दिमाग चल रहा था। कासिम पाकिस्तान में भी काफी लो प्रोफाइल रहकर काम करता था।

 

लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखने वाला आतंकी अबू कासिम असली नाम रियाज अहमद था। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठकर भारत के खिलाफ साजिशें बुना करता था। कासिम लश्कर-ए-तैयबा का लांचिंग पैड संभालने से लेकर स्थानीय युवाओं की भर्ती का काम देखता था।

 

भारत के खिलाफ आतंकी घटनाओं की साजिश रहने वाले शीर्ष आतंकियों का सुरक्षा घेरा पाकिस्तान के हुक्मरानों ने बढ़ा दिया है। एक के बाद एक भारत विरोधी आतंकियों के पाकिस्तान में मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना में भी खलबली मची हुई है। आतंकियों को भी अब भारत तो दूर पाकिस्तान में ही मारे जाने का डर सताने लगा है।

भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी अबू कासिम पीओके में मारा गया, हाफिज सईद का था करीबी; फजर की नमाज पढ़ते वक्त मारी गई गोली

You May Also Like