Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

असम में शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड, सीएम बोले- इनका शरीर हो गया है कमजोर, खाली पदों पर होंगी नई भर्तियां

असम में शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड, सीएम बोले- इनका शरीर हो गया है कमजोर, खाली पदों पर होंगी नई भर्तियां
Santosh Pandey
May 1, 2023

The Fact india: असम में शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मियों को रिटायर्ड कर दिया गया। मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा ने कहा कि शराब के आदी पुलिसवाले अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से नहीं कर पाते हैं। उनका शरीर भी कमजोर हो गया है। लोगों ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी की हैं। खाली हुए पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी।

 

सीएम हिमंत बिस्‍वा सरमा ने बताया कि पुलिस विभाग में शराब पीने के आदी अधिकारी और कर्मचारियों को पहले से ही स्‍वैछिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने का नियम है। लेकिन इसे कभी लागू नहीं किया गया। इस तरह की वीआरएस देने का अन्य जगहों पर भी चलन है, लेकिन असम में ऐसा पहली बार हो रहा है। असम में पुलिसकर्मियों को वीआरएस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इन्‍हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। वहीं, रिटायरमेंट के बाद खाली पदों पर 300 नई भर्तियां की जाएंगी। वहीं, राज्य में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

 

बता दें कि 10 मई को असम में भाजपा सरकार को दो साल पूरे हो जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री राज्य में प्रशासन के कामकाज को बेहतर बनाने के प्रयास में लगे हैं। गुजरात में सात दशक से ज्यादा समय से शराब बेचने और पीने पर पाबंदी है। वहीं, बिहार, सिक्किम, नगालैंड, लक्ष्यद्वीप, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा मणिपुर के कुछ जिलों में शराब बेचना और पीना गैरकानूनी है। शराब पीने के मामले में भारत दुनिया में सातवें स्थान पर है। देश में हर साल करीब 66.3 करोड़ लीटर शराब की खपत होती है। वहीं, 11 फीसदी भारतीयों को रोज शराब पीने की लत है। 88 फीसदी भारतीय 25 साल से भी कम उम्र में शराब पीना शुरू कर देते हैं।

असम में शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड, सीएम बोले- इनका शरीर हो गया है कमजोर, खाली पदों पर होंगी नई भर्तियां

You May Also Like