Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
उदयपुर की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, एक लड़का और दो लड़कियां, तीनों बच्चे और मां स्वस्थ; बच्चों को ऑब्जेर्वेशन में रखा गया
The Fact India: चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी में एक महिला ने सोमवार देर रात तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। तीनों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं। बड़ीसादड़ी सीएचसी के प्रमुख सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजीव मंगल के मुताबिक, तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। लड़के का वजन 2 किलो 100 ग्राम, लड़की का वजन 2 किलो, और तीसरी लड़की का वजन डेढ़ किलो है। उन्होंने बताया कि उदयपुर के वल्लभनगर के गांव मंगरी फला की रहने वाली कविता मीणा को प्रसव पीड़ा होने पर रात 11:45 बजे भर्ती किया गया था।
बच्चों के पिता मदन लाल रावत सूरत में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में डॉक्टर मंगल ने सोनोग्राफी किया तो बताया कि पत्नी के गर्भ में तीन बच्चे है। डॉक्टर ने उन्हें निश्चिंत रहने के लिए कहा। डॉक्टर मंगल ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। सब कुछ नॉर्मल होगा।
उन्होंने बाहर का तला हुआ खाना नहीं खाने की सलाह दी थी। प्रोटीन युक्त घर का खाना और फल खाने के लिए कहा था। महिला के इससे पहले भी एक लड़का है। वह उदयपुर हॉस्पिटल में पैदा हुआ था। सर्जरी में मुख्य सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजीव मंगल, नाथू लाल माली, अरमान, विवेक, दौलत राम भोई का सहयोग रहा।
डॉ.राजीव मंगल ने बताया कि कविता मीणा को प्रसव पीड़ा होने पर रात 11:45 बजे भर्ती किया गया था। ऑपरेशन के बाद रात 12:36 बजे लड़के को जन्म दिया, 12:37 बजे लड़की और 12:37 बजे एक और लड़की को जन्म दिया। 3 मिनट में तीनों बच्चों का जन्म हुआ। डॉ. ने बताया कि बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।