Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान की महिलाओं को 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन, तीन साल इंटरनेट रहेगा फ्री; मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा

राजस्थान की महिलाओं को 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन, तीन साल इंटरनेट रहेगा फ्री; मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा
Santosh Pandey
June 26, 2023

The Fact India: राजस्‍थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव से पहले जनता से किए अपने वादे को पूरा कर लेना चाहते हैं। इस क्रम में सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि 25 जुलाई से राजस्‍थान की महिलाओं को नि:शुल्‍क स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसमें तीन साल का इंटरनेट फ्री होगा। मुख्‍यमंत्री गहलोत ने यह घोषणा उदयपुर में नवगठित जिले सलूम्बर में की।

 

नवगठित जिला सलूम्‍बर में सीएम अशोक गहलोत पहली बार पहुंचे थे। सलूम्बर को जिला बनाने के बाद आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत की। यहां पहुंचकर सीएम गहलोत ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। वहीं, सीएम ने उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि मंडी में संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्‍होंने उदयपुर को एक और कृषि मंडी की सौगात दी।

 

सलूम्‍बर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। धीरे-धीरे तमाम परिवारों को स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। सीएम ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर है। वो जो कहते हैं, वह पूरा नहीं करते। मुख्‍यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि उनके शासनकाल के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं।

 

गहलोत ने कहा कि वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वही इस कानून के लिए मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव बना रहे थे। अब जब वह स्वयं प्रधानमंत्री हैं, तो किसानों के हित के लिए ये कानून क्यों नहीं बना रहे।

राजस्थान की महिलाओं को 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन, तीन साल इंटरनेट रहेगा फ्री; मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा

You May Also Like