Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अगले साल की गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभालेंगी महिलाएं, बैंड से झांकियों तक दिखेगी नारी शक्ति, रक्षा मंत्रालय ने लिखी चिट्‌ठी

अगले साल की गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभालेंगी महिलाएं, बैंड से झांकियों तक दिखेगी नारी शक्ति, रक्षा मंत्रालय ने लिखी चिट्‌ठी
Santosh Pandey
May 7, 2023

The Fact India: अगले साल (2024) गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी) में सिर्फ महिलाओं को शामिल किया जाएगा। मार्चिंग दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी महिला शक्ति ही दिखाई देंगी। इस बाबत मिलिट्री फोर्सेस और परेड में शामिल होने वाले अन्य विभागों को रक्षा मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है।

 

7 फरवरी को हुई ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ में गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला लिया गया था। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना, नौसेना, वायु सेना, गृह मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

 

विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस परेड 2024 में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान होने वाली टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी शामिल होंगीं। मार्च में रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में लेटर भी भेजा था।

 

इस साल 26 जनवरी 2023 को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड में भी नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिला था। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी में 'नारी शक्ति' प्रमुख थीम रखी थी। पहली बार नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए थे।

 

आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में महिलाओं को कमान देने और भविष्य की लीडरशिप के लिए उन्हें तैयार करने के मकसद से कई बड़े फैसले लिए हैं। पिछले महीने 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है। इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त किया गया है।

अगले साल की गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभालेंगी महिलाएं, बैंड से झांकियों तक दिखेगी नारी शक्ति, रक्षा मंत्रालय ने लिखी चिट्‌ठी

You May Also Like