Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ की लोकेशन मिली, जल्द संपर्क होने की उम्मीद
- September 8, 2019 Author : Team Fact India JP
Lander vikram: चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ ( Lander vikram ) का चांद पर लैंड करते वक़्त जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। सपंर्क उस समय टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन ने कहा है कि इसरो ने चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ की लोकेशन के बारे में पता लगा लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर ‘विक्रम’ ( Lander vikram ) की थर्मल तस्वीरें खींची हैं। हालांकि के सिवन ने कहा है कि अभी तक लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। हम लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, जल्द संपर्क स्थापित कर लिया जाएगा।
चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने के बाद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला
‘विक्रम’ लैंडर ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, किन्तु ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया था. जिसके बाद से पूरे देश में मायूसी छा गई थी, हालांकि अब इसरो प्रमुख ने कहा है कि जल्द ही इस विक्रम लैंडर से संपर्क कर लिया जाएगा.
लैंडर ( Lander vikram) को शनिवार-शक्रवार की रात तक़रीबन एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते वक़्त 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से लैंडर का संपर्क टूट गया।
- Post By Team Fact India