Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आईएनएस विक्रांत दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग, नेवी ने रचा इतिहास

The Fact India: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सोमवार को देश ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। नौसेना के पायलटों ने पहली बार मेड इन इंडिया आईएनएस विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग की। नौसेना ने बताया कि हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और मिग-29K से आईएनएस विक्रांत पर सफल टेक ऑफ और लैंडिंग की है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर के डिजाइन, डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ऑपरेशन करने में भारत की ताकत को दिखाता है। इसमें फ्यूल के 250 टैंकर और 2400 कंपार्टमेंट्स हैं। इस पर एक बार में 1600 क्रू मेंबर्स और 30 विमान तैनात हो सकते हैं।

भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल और बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि 2 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि शिपयार्ड में भारत के पहले मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था। इसके साथ ही भारत 40000 टन से अधिक श्रेणी के एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की क्षमता रखने वाले देशों में शामिल हो गया।

आईएनएस विक्रांत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने किया है। इसे वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जिसे पहले नौसेना डिजाइन निदेशालय के रूप में जाना जाता था। ये भारतीय नौसेना का इन-हाउस डिजाइन ऑर्गेनाइजेशन है। 45 हजार टन वजनी आईएनएस विक्रांत भारत में बना सबसे बड़ा वॉरशिप है। ये आईएनएस विक्रमादित्य के बाद देश का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर है। रूसी प्लेटफॉर्म पर विक्रमादित्य को तैयार किया गया था। आईएनएस विक्रांत के साथ भारत दुनिया के उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो एयरक्राफ्ट कैरियर को डिजाइन करने और उसे बनाने में सक्षम हैं।

84 Views

You May Also Like