Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बृजभूषण के पक्ष में बोलने पर डब्‍ल्‍यूएफआई के सहायक सचिव सस्पेंड

The Fact India: पहलवान और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्‍ल्‍यूएफआई) के विवाद में खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के सहायक सचिव विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्रालय ने यह कार्रवाई तब की, जब शनिवार शाम को तोमर ने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया। विनोद तोमर ने अपने बयान में कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं। मैं बृजभूषण सिंह के साथ 12 सालों से जुड़ा हुआ हूं, वो ऐसे नहीं हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते। 3-4 दिन हो गए हैं और उन्होंने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है।

खेल मंत्रालय के नोटिस का जवाब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्‍ल्‍यूएफआई) ने दिया है। फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी अपने निजी हित के लिए फेडरेशन को बदनाम कर रहे हैं। विरोध के पीछे उनके निजी एजेंडे हैं। डब्‍ल्‍यूएफआई में अध्यक्ष या कोई भी मनमानी नहीं कर सकता है। यहां कुप्रबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच सात घंटे चली मीटिंग के बाद पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना समाप्‍त कर दिया। यह फैसला शुक्रवार देर रात एक बजे खेल मंत्री के साथ बैठक समाप्‍त होने के बाद लिया गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। यह चार हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह फेडरेशन का काम नहीं देखेंगे। यह समिति ही फेडरेशन के कामकाज पर नजर रखेगी। बृजभूषण ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उधर, पहलवान बजरंग पुनिया ने खेल मंत्री को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम धरना खत्म कर रहे हैं।

114 Views

You May Also Like