Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन: प्रतिभा के समर्थकों का नारेबाजी के साथ जोरदार हंगामा

The Fact India: हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अभी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है, उससे पहले कांग्रेस के ही प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी के साथ हंगामा शुरू कर दिया है। इनको काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। महज घोषणा होनी बाकी है।

शिमला स्थित विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। विधानसभा के गेट नंबर 3 पर नए मुख्यमंत्री के लिए गाड़ी खड़ी कर दी गई है। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री विधायक दल की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए हैं। चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के पक्ष में उनके समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनके समर्थक हाईकमान होश में आओ, हॉलीलॉज सातवीं बार जैसे नारे लगा रहे हैं।

समर्थकों का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट लिए। अब उनकी अनदेखी की जा रही है। समर्थकों को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान करने को कहा है। इससे पहले ये तीनों वरिष्ठ नेताओं ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात की और पांच बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। 

127 Views

You May Also Like