Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
सांसदी बहाली के एक दिन बाद राहुल गांधी को पुराना सरकारी बंगला वापस मिला, राहुल बोले- पूरा हिंदुस्तान मेरा घर; 12 व 13 को वायनाड जाएंगे
The Fact India: सांसदी बहाली के एक दिन बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुराना सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन वापस मिल गया है। संसद की हाउसिंग कमेटी ने मंगलवार को राहुल बंगला अलॉट किया। वहीं, राहुल 12 और 13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे। सांसदी बहाल होने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा।
इससे पहले कांग्रेस सांसद जब कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो पत्रकारों ने उनसे बंगला वापस मिलने पर सवाल किया। पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है। 12 तुगलक लेन में राहुल गांधी 19 साल रहे।
2004 में राहुल गांधी पहली बार अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। तब तक वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित बंगले में रहते थे। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था।
ये दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित टाइप-8 बंगला है, जो हाइएस्ट कैटेगरी है। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम और सर्वेंट क्वार्टर हैं। राहुल गांधी इस बंगले में एक प्राइवेट गृह प्रवेश के बाद शिफ्ट हुए थे।
मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था। इसके बाद 10 जनपथ स्थित अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में शिफ्ट हो गए थे। राहुल ने इसी साल 26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में बताया था कि मेरे पास कोई घर नहीं है।