Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री बोले- भैंस, बैल काटे जा सकते हैं तो गाय क्यों नहीं, हिंदूवादी संगठन भड़के; गोहत्या पर कानून वापस लेने पर विचार

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री बोले- भैंस, बैल काटे जा सकते हैं तो गाय क्यों नहीं, हिंदूवादी संगठन भड़के; गोहत्या पर कानून वापस लेने पर विचार
Santosh Pandey
June 4, 2023

The Fact India: कर्नाटक में अभी कांग्रेस की नई सरकार का गठन को ज्‍यादा दिन नहीं हुए कि मंत्रियों ने विवादित बयान देने शुरू कर दिए। कर्नाटक सरकार में पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश के बयान से राज्‍य की सियासत गरमा गई है। मंत्री के. वेंकटेश ने गोकशी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। के. वेंकटेश ने कहा कि अगर भैंस और बैल काटे जा सकते हैं तो गाय का वध क्यों नहीं किया जा सकता। इस बयान के बाद कर्नाटक के हिंदूवादी संगठन भड़क गए। और जनता भी नाराजगी दिखा रही है।

 

मैसुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस में के. वेंकटेश ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद कर्नाटक पशु वध रोकथाम और पशु संरक्षण अधिनियम को वापस लेने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक निर्णय लिया जाएगा जो किसानों की मदद करने वाला है। वेंकटेश ने कहा कि वह अपने आवास पर तीन से चार गायों का पालन-पोषण करते हैं। जब गायों में से एक मर गई तो हमें उसका अंतिम संस्कार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव को उठाने के लिए 25 लोग आए, लेकिन यह संभव नहीं था। बाद में एक जेसीबी लाई गई और शव को उठाया गया।

 

पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में गोशालाओं के प्रबंधन के लिए धन की कमी है। इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने पशुपालन मंत्री टी वेंकटेश की गई टिप्पणी की जमकर निंदा की है। कर्नाटक सरकार को चेताते हुए कहा, अगर राज्य सरकार ने गोहत्या पर कानून वापस लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बता दें कि भाजपा सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और अपराधियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक पारित किया था। अब इस विधेयक का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। सरकार इसके खिलाफ एक्शन लेने के मोड में नजर आ रही है।

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री बोले- भैंस, बैल काटे जा सकते हैं तो गाय क्यों नहीं, हिंदूवादी संगठन भड़के; गोहत्या पर कानून वापस लेने पर विचार

You May Also Like