Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

13 जुलाई को चंद्रयान-3 हो सकता है लांच, इसरो चीफ बोले- यान पूरी तरह तैयार, चांद पर लैंडिंग कामयाब हुई तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनेगा

13 जुलाई को चंद्रयान-3 हो सकता है लांच, इसरो चीफ बोले- यान पूरी तरह तैयार, चांद पर लैंडिंग कामयाब हुई तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनेगा
Santosh Pandey
June 28, 2023

The Fact India: सब कुछ ठीक रहा तो इसरो 13 जुलाई को चंद्रयान-3 लांच कर सकता है। चांद पर लैंडिंग कामयाब हुई तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। हालांकि चंद्रयान-3 के लांचिंग डेट को लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान की लांचिंग 12 से 19 जुलाई के बीच होनी है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद सही तारीख की घोषणा की जाएगी।

 

22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।

 

इधर, रूस ने ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के एडिशनल चेक्स पूरे न होने की वजह से अपना मून लैंडर मिशन स्थगित कर दिया है। इससे पहले 2022 में भी रूसी मिशन तकनीकी दिक्कतों की वजह से टाला गया था। ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 के पास रूस से पहले चंद्रमा पर उतरने का मौका है।

 

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान-3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।

 

चंद्रयान मिशन के तहत इसरो चांद की स्टडी करना चाहता है। भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सक्सेसफुल लांचिंग की थी। इसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 की लांचिंग में भारत को असफलता मिली। अब भारत चंद्रयान-3 लांच करके इतिहास रचने की कोशिश में है।

13 जुलाई को चंद्रयान-3 हो सकता है लांच, इसरो चीफ बोले- यान पूरी तरह तैयार, चांद पर लैंडिंग कामयाब हुई तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनेगा

You May Also Like