Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, वैज्ञानिक 16 अगस्त को यान को गोलाकार कक्षा में लाएंगे; 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, वैज्ञानिक 16 अगस्त को यान को गोलाकार कक्षा में लाएंगे; 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान
Santosh Pandey
August 14, 2023

The Fact India: चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। अब उसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी केवल 150 किमी और सबसे अधिक दूरी 177 किमी रह गया है। इसरो ने सोमवार (14 अगस्त) को तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। ऑर्बिट घटाने के लिए यान के इंजन कुछ देर चालू किए गए। इसरो के वैज्ञानिक अब 16 अगस्त को सुबह 08:30 बजे चंद्रयान के थ्रस्टर फायर कर उसे 100 Km X 100 Km की गोलाकार कक्षा में लाएंगे। इससे पहले 9 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी, जिसके बाद ये 174 Km x 1437 Km की ऑर्बिट में आ गया था।

 

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। तब यान चंद्रमा की गुरुत्‍वाकर्षण में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।

 

चंद्रयान ने जब पहली बार चंद्रमा की कक्षा में एंट्री की थी तो उसकी ऑर्बिट 164 Km x 18,074 Km थी। ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थीं। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया। इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं।

 

17 अगस्त को चंद्रयान के के लिए काफी अहम दिन है। इस दिन इसरो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा। फिर 23 अगस्त को शाम करीब 05:30 बजे लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा।

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, वैज्ञानिक 16 अगस्त को यान को गोलाकार कक्षा में लाएंगे; 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान

You May Also Like