Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चांद पर पहुंचते ही चंद्रयान-3 बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी, इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा- भारत चंद्रमा पर है, देश में जश्न‍

चांद पर पहुंचते ही चंद्रयान-3 बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी, इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा- भारत चंद्रमा पर है, देश में जश्न‍
Santosh Pandey
August 23, 2023

The Fact India: भारत के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्‍त, 2023 को इतिहास रच दिया। विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच चुका है। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश के वैज्ञानिकों को हर भारतवासी बधाई दे रहे हैं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना।

 

इस सफलता पर इसरो ने ट्वीट किया है कि चंद्रयान-3 मिशन का संदेश- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत चंद्रमा पर है।

 

इससे पहले भारत ने किसी दूसरे ग्रह या उसके उपग्रह पर कोई रोवर लैंड नहीं करवाया है। चंद्रयान-3 देश के सपने को पूरा करेगा। ये मिशन इसरो के आने वाले कई दूसरे बड़े मिशन के लिए रास्तों को खोलेगा।

 

इससे विश्व पटल पर भारत का साख अंतरिक्ष के मामले में और बढ़ेगा। भारत के भविष्य के लिए यह मिशन काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और चीन को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली है।

 

सॉफ्ट लैंडिंग का अर्थ होता है कि किसी भी सैटलाइट को किसी लैंडर से सुरक्षित सही स्थान पर उतारें और वो अपना काम सही रूप से करने लगे। चंद्रयान-2 को भी इसी तरह चंद्रमा की सतह पर उतारना था, लेकिन आखिरी क्षणों में यह संभव नहीं हो पाया। दुनिया भर के 50 प्रतिशत से भी कम मिशन हैं, जो सॉफ्ट लैंडिंग होने में कामयाब रहे हैं।

चांद पर पहुंचते ही चंद्रयान-3 बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी, इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा- भारत चंद्रमा पर है, देश में जश्न‍

You May Also Like