Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह को चूमेगा चंद्रयान-3, लैंडिंग में 15 मिनट लगेंगे, सुनीता विलियम्स बोलीं- उस पल का बेसब्री से इंतजार

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह को चूमेगा चंद्रयान-3, लैंडिंग में 15 मिनट लगेंगे, सुनीता विलियम्स बोलीं- उस पल का बेसब्री से इंतजार
Santosh Pandey
August 23, 2023

The Fact India: भारत के लिए आज (बुधवार) का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। चंद्रयान-3 आज (बुधवार) चांद की सतह को चूम लेगा। इसरो ने जानकारी दी है कि लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। वहीं, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

 

मंगलवार को इसरो ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) की मदद से ये तस्वीरें खींचीं हैं।

 

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे। इस ड्यूरेशन को '15 मिनट्स ऑफ टेरर' यानी 'खौफ के 15 मिनट्स' कहा जा रहा है। अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडर उतारने वाला पहला देश बन जाएगा।

 

चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

 

चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।

 

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए देश में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं। इनमें वाराणसी का कामाख्या मंदिर, श्री मठ बाघंबरी गद्दी और मुंबई का चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर शामिल है।

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह को चूमेगा चंद्रयान-3, लैंडिंग में 15 मिनट लगेंगे, सुनीता विलियम्स बोलीं- उस पल का बेसब्री से इंतजार

You May Also Like