Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, सात लोगों की मौत; मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर जताया दुख

त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, सात लोगों की मौत; मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर जताया दुख
Santosh Pandey
June 28, 2023

The Fact India: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्‍चे शामिल हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया के  यूजर्स ने इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत बता रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा बुधवार शाम की है।

 

पुलिस ने बताया कि इस्कॉन मंदिर की ओर से 'उल्टा रथ यात्रा' निकाली जा रही थी। श्रद्धालु लोहे से बने रथ को खींच रहे थे। इस दौरान कुमारघाट इलाके में शाम 4:30 बजे रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिजली के तार के संपर्क में रथ कैसे आया।

 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। मैं इस घटना से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल वक्त में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

 

मान्यताओं के अनुसार, त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद उल्टी रथ यात्रा निकलती है। इसमें भगवान के रथ को पीछे से खींचा जाता है। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा सवार रहती हैं।

त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, सात लोगों की मौत; मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर जताया दुख

You May Also Like