Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार; खड़गे बोले- दक्षिण भारत भाजपा मुक्त, राहुल ने कहा- पहली कैबिनेट बैठक में पूरा करेंगे पांच वादे

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार; खड़गे बोले- दक्षिण भारत भाजपा मुक्त, राहुल ने कहा- पहली कैबिनेट बैठक में पूरा करेंगे पांच वादे
Santosh Pandey
May 13, 2023

The Fact India: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। शनिवार को सुबह ही मतगणना शुरू हो गया। 224 विधानसभा सीटों वाली कर्नाटक राज्‍य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस 135 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, 1 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 65 सीटें जीती हैं। जेडीएस 19 सीटें जीत ली है। अन्‍य के खाते में चार सीटें गई हैं। भाजपा ने कर्नाटक में अपनी हार स्‍वीकार कर ली है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आकर छह बार नमस्‍ते कर बोले कि देश को मोहब्‍बत पसंद है। हमारे जो मुख्य पांच वादे थे, वे पहली ही कैबिनेट बैठक में पूरे किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जीत की बधाई दी। समर्थन करने वालों का शुक्रिया किया।

 

दोपहर करीब 12 बजे कर्नाटक कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार घर की बालकनी पर आए और कांग्रेस का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े। मीडिया के बीच पहुंचे तो भावुक हो उठे। कहा कि जेल में सोनिया गांधी मिलने आई थीं, उनसे जीत का वादा किया था। दोपहर एक बजे के आसपास भाजपा ने हार मान ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि नतीजों का एनालिसिस करेंगे, पार्टी लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेगी। दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी दिल्ली में मीडिया के सामने आए। छह बार मीडिया से नमस्ते कहा और दो मिनट का वक्त मांगा। फिर बोले कि हमने नफरत से लड़ाई नहीं लड़ी। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है।

 

शाम को बेंगलुरु में प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा हमें ताना मारती थी कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। अब यह सच्चाई है कि भाजपा दक्षिण भारत मुक्त हो चुकी है। राज्य की जनता ने फैसला किया और हमें 136 सीटें मिलीं। 36 साल बाद हमारी बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- यह कर्नाटक के स्वाभिमान की जीत है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। कर्नाटक ने इतिहास रच दिया। देश को रोशनी दिखाई है। तहे दिल से देश के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं और कर्नाटक की साढ़े छह करोड़ जनता का धन्यवाद।

 

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने के लिए कह दिया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार सुबह बेंगलुरु पार्टी दफ्तर में होने की संभावना है। 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।

 

 चुनाव आयोग के रुझानों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट और जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उधर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बोले कि जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

 

बता दें कि राज्य में 38 साल से सत्‍ता की दोबारा वापसी नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।

 

 

 

 

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार; खड़गे बोले- दक्षिण भारत भाजपा मुक्त, राहुल ने कहा- पहली कैबिनेट बैठक में पूरा करेंगे पांच वादे

You May Also Like