Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कांग्रेस ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़ककर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण, पार्टी बोली- भाजपा ने भ्रष्टाचार से कर दिया था दूषित

कांग्रेस ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़ककर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण, पार्टी बोली- भाजपा ने भ्रष्टाचार से कर दिया था दूषित
Santosh Pandey
May 22, 2023

The Fact India: कर्नाटक में सत्‍ता के परिवर्तन के बाद व्‍यवस्‍थाएं भी बदलने लगी हैं। सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का। हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कर्नाटक विधानसभा के शुद्धिकरण करने को लेकर कांग्रेस का कहना था कि भाजपा ने अपने भ्रष्‍टाचार से विधानसभा को दूषित कर दिया था। कर्नाटक के उप मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है।

 

2 मई को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था। घोषणा पत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। इसके बाद बजरंग दल और भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था। 2 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के विजयनगर में कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर सियासी बाण छोड़े थे। कांग्रेस ने भाजपा शासन को 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार का तगमा दिया था। वहीं, भाजपा द्वारा कांग्रेस को हिंदुत्‍व विरोधी पार्टी बता रही थी। चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को ट्रबल-इंजन सरकार बताया था।

 

पांच मई को कर्नाटक कांग्रेस ने 'भ्रष्टाचार रेट कार्ड' जारी किया था, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के घोटालों को बताया गया था। तब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे। इसमें मुख्यमंत्री का रेट 2,500 करोड़ और एक मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़ककर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण, पार्टी बोली- भाजपा ने भ्रष्टाचार से कर दिया था दूषित

You May Also Like