Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

महंगाई, बेराजगारी सहित कई मुद्दों पर भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता बेहोश, बैरिकेड तोड़े

The Fact India: महंगाई, बेरोजगारी, अदानी मामले समेत कई मुद्दों को लेकर भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन घेरने के लिए इकट्टे हुए। लेकिन पुलिस ने वॉटर कैनन से उनको खदेड़ दिया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश किए मगर वे घायल हो गए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन दो घंटे चला। राजभवन के लिए मार्च के दौरान निवाड़ी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव ने एक टीवी पत्रकार को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी समेत 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जवाहर चौक पर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी पहुंचे। विधायक सुनील सराफ, बैजनाथ कुशवाहा, नीरज दीक्षित मंच से नीचे बैठे।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का हौसला दोगुना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में छह महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर 1.30 बजे राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जवाहर चौक पहुंचे। दोपहर 1.55 पर कार्यकर्ताओं ने जवाहर चौक से राजभवन के लिए पैदल मार्च शुरू किया। नेता ट्रक में सवार होकर आगे बढ़े। राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल थे, जबकि कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर सवार होकर आगे बढ़े। रंगमहल चौराहे से 100 मीटर आगे ही पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने यहां पुलिस से बहस की। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। यह बैरिकेड कार्यकर्ता तोड़ते, इससे पहले ही पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी का तेज प्रेशर मारकर उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

पुलिस की इस एक्‍शन में भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार के हाथ में चोट आई है। सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तीन बसों में भरकर पुलिस प्रदर्शन स्थल से लेकर रवाना हो गई। डीसीपी सांई कृष्ण थोटा ने बताया, प्रदर्शन में पांच हजार की भीड़ थी। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीछे हटना शुरू हो गए। इस बीच कमलनाथ भी कार से रवाना हो गए।

जवाहर चौक से पैदल मार्च शुरू होने से पहले सभा में पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सबसे बड़ी परीक्षा अगले 6 महीने में आपकी निष्ठा की है। विश्वास है कि जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्य प्रदेश के भविष्य की बात है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी ...सब परेशान घूम रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। बेईमान सरकार को उखाड़ने के लिए यह प्रदर्शन है। जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने किसानों को 3000 रु. क्विंटल गेहूं का दाम देने की मांग की, तो मुझे विधानसभा से निलंबित कर दिया। सरकारी पैसे से भाजपा दफ्तर में खाना खिलाने की बात उठाई। मैंने गलत किया क्या। अब की बार बीजेपी 50 के पार नहीं पहुंचेगी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि झांसी की रानी के साथ गद्दारी करने वाले ने जनता की चुनी सरकार गिरा दी। उनमें हिम्मत हो तो इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ लें। पूर्व मंत्री और भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) से विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि संसद में हमारे सांसदों को नहीं बोलने देते। मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को नहीं बोलने देते। अब हम राज्यपाल के चैनल से राष्ट्रपति तक जाना चाहते है। इस बार गद्दारों पर चोट करेंगे।

कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से नहीं डरते हैं। अंग्रेजो को मार-मार कर इन्हीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगाया था। दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदिनकर गुर्जर ने कहा, दतिया से 500 कार्यकर्ता आए हैं। नरोत्तम मिश्रा के दबाव से दतिया जिले की जनता पीड़ित है। प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा शामिल नहीं हुए। वे दिल्ली में थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के लिए बुलाया था। प्रदर्शन से पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखा गया। निर्देश दिए कि अपने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करें।

भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसमें शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने ट्विट किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता का हौसला दोगुना हो गया है। उन्होंने ये भी दावा किया कि 6 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें इस तरह काम कर रही हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में हमने क्या काम किया है।

महंगाई, बेराजगारी सहित कई मुद्दों पर भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता बेहोश, बैरिकेड तोड़े

You May Also Like